Posts

Showing posts from January, 2022

महाराजा खड़गसेन अर्कवंशी का इतिहास || History Of Maharaja Khadagsen Arkavanshi || Khaga Ka Itihas

Image
उत्तर प्रदेश राज्य के अन्तर्गत आने वाले खागा फतेहपुर का इतिहास बेहद ही गौरवशाली और रक्तरंजित युद्धों से भरा पड़ा है। वर्तमान में यह फतेहपुर नाम से जाना जाता है, मुस्लिमों के आक्रमण से पहले यह खागा अंतर्देश नाम से जाना जाता था। खागा नगर की स्थापना महाराजा खड्ग सेन अर्कवंशी द्वारा की गई थी। जिनका उस समय शासन गंगा यमुना के दोआबा क्षेत्र पर स्थापित था। महाराजा खड्ग सेन अर्कवंशी अपने पिता महाराजा दलपत सेन अर्कवंशी की तरह ही महत्वकांक्षी और निर्भीक गुणों वाले शासक थे। महाराजा खड्ग सेन अर्कवंशी, वल्लभीपुर स्थापक महाराजा कनक सेन अर्कवंशी की रक्त पीढ़ी से संबंध रखते थे। इन्हीं के वंशजों ने बालार्क और भट्टार्क जैसी उपाधियां धारण की थी। जिनमें सौराष्ट्र (सौर राष्ट्र) की स्थापना करने वाले राजा परमसेन अर्कवंशी थे, इनका एक नाम परमभट्टार्क भी हैं। महाराजा कनकसेन अर्कवंशी अयोध्या नरेश भगवान श्रीरामचंद्र जी के पुत्र लव के वंशज थे। जिन्होंने दूसरी शताब्दी में बर्बरीक जातियों को भीषण चले युद्ध में परास्त करके गुजरात पर अपना शासन स्थापित किया था।  महाराजा खड्ग सेन अर्कवंशी ने मुस्लिम अताताई के उत्तरी भारत